गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
25-Feb-2021 02:00 PM
PATNA : देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर छिड़ी बहस के बीच से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि जनसंख्या वृद्धि होने से समस्या पैदा होती है. लेकिन कानून बनाने से इस समस्या का निदान नहीं होने वाला. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि सभी लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए व्यक्तिगत तौर पर सोचना होगा. कानून बनाने से इस समस्या का हल नहीं किया जा सकता. आरसीपी सिंह के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून को लेकर छिड़ी बहस में जेडीयू ने कानून से अलग व्यक्तिगत राय शुमारी पर फोकस कर दिया है.
जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि जनसंख्या वृद्धि एक ऐसी समस्या है, जिसके बारे में सभी लोगों को सोचना होगा. लोगों को यह समझना होगा कि धरती की एक की क्षमता है और इसमें कितने लोग हो सकते हैं. उन्होंने कानून बनाए जाने के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह से जनसंख्या की समस्या का निराकरण नहीं किया जा सकता.
आपको बता दें कि 2 दिन पहले बिहार में बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बड़ा बयान दिया था. बीजेपी विधायक ने कहा था कि देश में जनसंख्या वृद्धि के लिए मुस्लिम धर्म के लोग जिम्मेदार हैं. इस धर्म में शिक्षित हो या अशिक्षित दोनों बड़ी तादाद में बच्चे पैदा करते हैं. बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद अब बिहार में सियासत गरमा गई है. जेडीयू ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून की बजाय व्यक्तिगत सोच और जवाबदेही को तरजीह देने की बात कही है.