ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / जननायक को भारत रत्न देने से बढ़ा भारत सरकार का मान, बोले मोहन...

जननायक को भारत रत्न देने से बढ़ा भारत सरकार का मान, बोले मोहन यादव.. इससे वंचितों और पिछड़े वर्गों में बढ़ेगा विश्वास

24-Jan-2024 07:25 PM

By First Bihar

DESK: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय  एवं प्रेरणादायी कदम है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इससे भारत सरकार का मान बढ़ा है वही इस कदम से वंचितों और पिछड़े वर्गों में विश्वास भी बढ़ेगा। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बिहार के यशस्वी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़े वर्ग और वंचितों की लड़ाई में सामाजिक न्याय के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया।


कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के लिए मनोनीत करने का निर्णय लोकतंत्र को गौरवान्वित करने वाला है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश की कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का निर्णय अद्वितीय एवं प्रेरणादायी कदम है। इससे लोकतंत्र के साथ-साथ भारत सरकार का मान बढ़ा है और वंचितों और पिछड़े वर्ग में विश्वास बढ़ेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।