होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
24-Jan-2024 10:16 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर एक यात्री को गोली मार दी। बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की है।
2 से 3 की संख्या में ट्रेन में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। सभी ने अपने हाथों में पिस्टल ले रखा था। घटना बुधवार की देर शाम सोनपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर हुई। गोली लगने से घायल यात्री की पहचान हरीनगर निवासी मिट्ठू कुमार के रूप में की गई है। वह दरभंगा से अमृतसर जा रहा था।
घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी आरपीएफ जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस के काफी देर तक नहीं पहुंचने से आक्रोशित रेल यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा भी किया।इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन करपुरीग्राम स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में वरीय रेल अधिकारियों के स्टेशन पर पहुंचने के बाद गोली लगने से घायल यात्री को समस्तीपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया और सिक्योरिटी क्लीयरेंस के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।