IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
10-Jan-2021 05:02 PM
DESK : आज बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का जन्मदिन है जिसको लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारें समित उनके फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं. वहीं अपने जन्मदिन के दिन ऋतिक ने अपने फैन्स को बड़ा तोहफा दिया हैं. दरअसल उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है. फैन्स के सब्र की परीक्षा लेने के बाद आखिरकार ऋतिक रोशन ने अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर’ की घोषणा कर दी है.
उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र रिलीज कर दी है. फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए उन्होंने फैन्स को बताया है कि वह और दीपिका पादुकोण साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे. आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म "वार" का भी निर्देशन किया था.
'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा है, “सपने वाकई में सच होते हैं.” आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल सितंबर 2022 में रिलीज होगी. जल्दी ही दोनों फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. कुछ दिनों पहले ही दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी, शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग खत्म करके फ्री हुए हैं. हालांकि, शकुन बत्रा ने अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की है.
बता दें कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन किया. इस दौरान उन्होंने फैन्स के सभी सवालों के जवाब दिए. इसके साथ ही दीपिका ने अपने बचपन की फोटो शेयर की, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा दीपिका अपने इंस्टाग्राम पर अपनी सारी फोटोज डिलीट करने को लेकर भी बीते दिनों काफी चर्चा में थी.