ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / जन्माष्टमी के मौके पर RJD ने दुर्योधन से की पीएम मोदी की तुलना,...

जन्माष्टमी के मौके पर RJD ने दुर्योधन से की पीएम मोदी की तुलना, कहा ... कृष्ण की तरह तेजस्वी करेंगे लड़ाई

07-Sep-2023 07:25 AM

By First Bihar

PATNA : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने अंदाज में लोगों को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में बिहार सरकार में पार्टी राजद की तरफ से अपने ऑफिशल फेसबुक अकाउंट पेज पर एक फोटो जारी किया गया है। इस फोटो में तेजस्वी यादव की तुलना भगवान श्री कृष्ण से की गई है तो वहीं पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से किया गया है।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के ऑफिशल फेसबुक पेज से एक फोटो पोस्ट किया गया है इस फोटो में कहा गया है कि यह लड़ाई है हर अहंकारी के मिटाने गुमान की, यह लड़ाई है जन-जन के स्वाभिमान की, मां- बहनों की अस्मिता और मान की! तेजस्वी यादव जी आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं! इसके साथ फोटो में लिखा है कि तब के असुर कौन थे और अब के असुर कौन हैं।


राष्ट्रीय जनता दल ने अपने फेसबुक पर तेजस्वी यादव का मोरपंख पगड़ी वाला एक फोटो शेयर किया है इस पोस्ट में पीएम मोदी को दुर्योधन बताया गया है पोस्ट में एक तरफ दुर्योधन किया करते दिखाया गया है। पोस्टर में एक तरफ दुर्योधन को यह कहते दिखाया गया है- सूई की नोक जितनी भूमि तक नहीं दूंगा। दूसरी तरफ पीएम मोदी को कहते दिखाया गया है- नौकरी नहीं दूंगा, विरोध किया तो जेल में डाल दूंगा। 


इसके साथ ही एक पोस्टर में यह भी बताया गया है कि जो लड़ाई कृष्ण ने लड़ा, वही लड़ाई तेजस्वी लड़ रहे हैं। दूसरे पोस्टर में महाभारत के मामा शकुनी को पासा खेलते हुए दिखाया गया है। इसी पोस्टर में दूसरी तरफ सीबीआई को असुर बताया गया है। पोस्टर में नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर है। तीसरे पोस्टर में द्रौपदी का चिरहरण होते हुए दिखाया गया है और दूसरी तरफ महिला खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी वाली फोटो भी है।


इधर, राजद ने दिनकर की कविता की लाइन को लेते हुए कहा है कि- याचना नहीं, अब रण होगा। आकांक्षाओं के सच्चे वाहक का जीवन-जय धूर्त कपटियों का मरण होगा। तेजस्वी यादव ना डरे हैं..ना डरेंगे। हरदम निर्भय होकर लड़े हैं और हरदम लड़ेंगे। यह लड़ाई हर अहंकारी को मिटाने की, यह लड़ाई है जन-जन के स्वाभिमान की, मां- बहनों की अस्मिता और मान की। तेजस्वी यादव आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं।