ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / जानें इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्या है महत्त्व

जानें इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्या है महत्त्व

04-Jan-2021 10:53 AM

PATNA : हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार विशेष महत्त्व रखता है. इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं या यूं कहें इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है. सूर्य का उत्तरायण होना बेहद शुभ माना जाता है और इसी दिन मकरसंक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा और अन्य पावन नदियों के तट पर स्नान और दान, धर्म करते हैं.


इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक मकर संक्रांति का पुण्य काल रहेगा. ज्योतिषाचार्य में मत्स्य पुराण के हवाले से बताया जाता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य का उत्तरायण यानी देवताओं का दिन प्रारंभ होता है. ऐसे में शुभ कार्यों के लिए शुभ समय माना जाता है. इस दिन दक्षिण भारत में पोंगल और असम में बिहू का पर्व मनाया जाता है. 


ज्योतिष के अनुसार सूर्यास्त के पहले अगर संक्रांति लगती है तो उसी दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. ऐसे में इस साल संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही मानेगा. वहीं बीते वर्ष 2020 में 15 जनवरी को सुबह 7:52 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश के कारण 15 जनवरी को संक्रांति मनी थी. वहीं 2019 में 14 जनवरी की मध्यरात्रि 2:19 बजे सूर्य की राशि परिवर्तन हुई थी जिस वजह से उस साल भी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई गई थी.