ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल

'जन विश्वास' से पहले 'लूट यात्रा' निकालें तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने कहा - जनता को बताएं कितना किया है भ्रष्टाचार

'जन विश्वास' से पहले 'लूट यात्रा' निकालें तेजस्वी, डिप्टी सीएम ने कहा - जनता को बताएं कितना किया है भ्रष्टाचार

19-Feb-2024 10:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव की यात्रा होगी। इसका शेड्यूल 20-29 फरवरी तक रखा गया है। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी, जहां एक रैली को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इस दौरान 17 महीने में किए गए सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे। वहीं, तेजस्वी के इस यात्रा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। सम्राट ने कहा है कि तेजस्वी को पहले लूट यात्रा निकालनी चाहिए उसके बाद वो आगे की सोच रखें। 


सम्राट चौधरी ने तेजस्वी की यात्रा से जुड़े सवाल को लेकर कहा कि- तेजस्वी यादव के पहले लूट यात्रा निकालना था। बिहार में जो उनके परिवार में भ्रष्टाचार किया था। पहले तो लूट यात्रा कर बताना चाहिए कि कितना भ्रष्टाचार उन्होंने किया है और उनके परिवार ने किया है। उसके बाद वो जिस यात्रा पर निकलना चाहे निकलें हमें कोई एतराज नहीं है। 


मालूम हो कि, जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले सोशल मीडिया के जरिए उनके निशाने पर नीतीश कुमार हैं। एक्स पर उन्होंने लिखा कि '2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है। यह गुमराह करने वाली बात है। कहाँ से देगा? कुछ पता है? पैसा क्या आसमान से आएगा? पैसा क्या जेल से आएगा? इसे कुछ सेंस है? पैसा क्या ऊपर से आएगा? राज्य में तो पैसा नहीं है।'