ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

'जन विश्वास यात्रा' पर निकलने से पहले तेजस्वी ने लिया महादेव और साई बाबा से आशीर्वाद, लालू - राबड़ी भी रहे मौजूद

'जन विश्वास यात्रा' पर निकलने से पहले तेजस्वी ने लिया महादेव और साई बाबा से आशीर्वाद, लालू - राबड़ी भी रहे मौजूद

20-Feb-2024 09:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव आज लोकसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरपुर से शंखनाद करने वाले हैं। वह आज मुजफ्फरपुर से आरजेडी की 'जन विश्वास यात्रा' का शुभारंभ करने वाले हैं। इस यात्रा के तहत वो बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जाएंगे और जनता का समर्थन मांगेंग। वहीं, इस यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी अपने माता- पिता यानी लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ महादेव और साई बाबा की आराधना कर खुद और बिहार की तरक्की की मांग की है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव आज से जन विश्वास यात्रा पर निकल चुके हैं। अब  यह यात्रा अब 29 फरवरी की जगह 1 मार्च को समाप्त को होगी। इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव बिहार के 32 जिलों में जनसभा और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के जरिए वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पलटी मारने वाली आदत पर हमलावर हो सकते हैं। साथ में अपने 17 महीने के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को जनता को बताएंगे। 


वहीं, यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर  महादेव की पूजा अर्चना की साथ ही साथ साई बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ लालू -राबड़ी दोनों मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस यात्रा पर निकलने से पहले तेजस्वी ने अपनी बिटिया कात्यानी के पांव भी छुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिटिया भगवान का प्रतिरूप होती है और आज भगवान से आशीर्वाद मिला है। 


उधर, इस यात्रा पर निकलने के दौरान अपने बेटे को आशीर्वाद देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि- मैं भी तेजस्वी को अपना आशीर्वाद दिया हूं और बिना माता-पिता के आशीर्वाद का कोई भी काम नहीं होता है और मैं आशीर्वाद दी उसको दे दिया है। इसके अलावा लालू यादव ने कहा कि - मैंने आशीर्वाद दे दिया है, तेजस्वी पर मेरा विश्वास है और मुझे उम्मीद है कि यह यात्रा इसकी सफल होगी।