ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / 'जन विश्वास यात्रा', में बोले तेजस्वी यादव ... दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा, किसी...

'जन विश्वास यात्रा', में बोले तेजस्वी यादव ... दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा, किसी से डरने वाला नहीं

23-Feb-2024 07:34 AM

By First Bihar

ARA : जन विश्वास यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव  भोजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर कई बार निशाना साधा।  तेजस्वी ने कहा कि मैं दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं, डरने वाला नहीं हूं। मैंने अपने 17 माह के कार्यकाल में पांच लाख नौकरी दी। तब सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि पैसा कहां लाओगे।  आज मुझे और मेरे परिवार वालों को डराया धमकाया जा रहा है सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसा जा रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि-  मुख्यमंत्री के पास न कोई रीजन है और न ही कोई विजन है, इसलिए अब उनसे बिहार चलने वाला नहीं है। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. मैं दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं। मेरे पिताजी को भी डराया धमकाया गया और अब मेरे साथ यही काम किया जा रहा है। लेकिन, आगामी लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी और नीतीश कुमार को बिहार से भगाने का काम करेगी। 


वहीं, सभा में अपने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनने पर 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। मैंने 17 महीने में 17 साल का काम किया है।  पांच लाख नौकरी देकर साबित कर दिया कि यदि मुख्यमंत्री होते तो 10 लाख लोगों को नौकरी देते। 


उधर,तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव की बीमारी का हवाला देते हुए कहा कि वे कहीं आने जाने में असमर्थ हूं. इसलिए आप सभी 3 मार्च को पटना गांधी मैदान में गठबंधन की रैली में जरूर पधारें। वहीं आज की रैली में जबरदस्त भीड़ रही। आज की इस जन विश्वास यात्रा के दौरान सारण के सभी राजद विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।  तेजस्वी यादव के मढ़ौरा पहुंचने पर राजद विधायक और पूर्व युवा मामलों और खेल मत्री जीतेंद्र राय ने मुकुट पहना उनका स्वागत किया।