बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल
26-Apr-2021 01:01 PM
DESK: बिहार में कोराना तेजी के साथ पांव पसारता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों की जाने जा रही है और कई लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे स्थिति में बिना जन भागीदारी के इस आपदा से निकलना मुमकिन नहीं है। उक्त बातें पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी कर कोरोना को हराने में आइये हम सब इस वक्त देश की मदद करे। जन भागीदारी से ही हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत
पूरे देश में कोरोना के जो मामले सामने आ रहे हैं उस पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी से जुझ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से इस महामारी से निबटने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन महामारी का प्रकोप अधिक हो चुका है ऐसे में यह जरूरी है कि हम संयम बरते। आज इस संकट की घड़ी में देश के चिकित्सक,फ़्रंट लाईन कर्मी अपने जान की परवाह किए बीमारी को हराने मे दिन रात एक किए हुए है इसलिये हम सभी को उनपर विश्वास रख इस प्रयास मे रहने की जरूरत है कि कैसे हम उनके मनोबल को और बढ़ाए । आर.के. सिन्हा ने कहा की मिल रहे आकड़ों से भी यह पता चल रहा है कि वैक्सीन लगाने वाले लोगों मे संक्रमण कमजोर रहा है इसलिए सभी लोग भी वैक्सीन जरूर लगवाये।
भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा है कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण से जुझ रहा है। ऐसे समय में जन भागीदारी कर ही हम इस चुनौती का सामना कर सकते है। उन्होने सभी नागरिकों से इस गम्भीर संकट मे सतर्कता, संयम और सावधानी के मूलमंत्र को अपनाने का आह्वान किया। आर.के. सिन्हा ने कहा कि बिना जन भागीदारी के इस आपदा से निकलना मुमकिन नहीं है। इसलिये देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वे बिना मास्क के बाहर न निकले। साथ ही अपने आस पास भी नजर रखे। यदि किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नजर आए तो उनके दूरी बनाएं और मास्क का प्रयोग करें। कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का भी पालन करें।