ब्रेकिंग न्यूज़

8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी

जमुई या हाजीपुर? चिराग ने खुद कर दिया क्लियर किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, चाचा पारस को लेकर दिया बड़ा बयान

जमुई या हाजीपुर? चिराग ने खुद कर दिया क्लियर किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, चाचा पारस को लेकर दिया बड़ा बयान

19-Mar-2024 08:46 AM

By First Bihar

DELHI : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फैसला हो चुका है। जहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार की 17 सीट, जनता दल (यूनाइटेड) 16 सीट और चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसी बीच चिराग पासवान ने खुद के भी सीट का कल आधिकारिक एलान कर दिया है। 


चिराग पासवान ने कहा है कि- 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर सीट से ही लडूंगा। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद सोमवार को दिल्ली में पहली बार चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि वह हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को विशेष रूप से धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी पार्टी की चिंता की और  मान - सामान्य रखा।


चिराग पासवान का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री जीत नमन जी और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का भी आभार की सभी ने सहजता से सीट बंटवारे का फैसला लिया अब हम लोग 400 से अधिक लोकसभा सीट मोदी जी को दिलाने का काम करेंगे। वहीं,अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को लेकर उन्होंन कहा, "मैंने-मैंने बार बार ये बात कहा है कि परिवार के बड़े वो हैं. उन्हीं को ये फैसला लेना है. मेरे पिता के जाने के बाद परिवार के मुखिया की भूमिका में वही थे. मेरे पिता के स्थान पर वही थे." 


मालूम हो कि, चिराग पासवान वर्तमान से जमुई सीट से सांसद हैं। वर्तमान में वो अपनी पार्टी से एक मात्र सांसद है। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव से दौरान लोजपा एकसाथ थी और छह सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार के चुनाव में लोजपा दो गुट में बंट गई है। ऐसे में चिराग के चाचा पशुपति पारस की पार्टी को एनडीए में एक भी सीट नहीं दिया गया है। जबकि, हाजीपुर सीट से वो सीटिंग सांसद है। लेकिन, इस बार सीट बंटवारे के फॉर्मूले में पारस की सभी सीट नवादा छोड़कर चिराग पासवान के खाते में दे दिया गया है। ऐसे में हाजीपुर सीट से चिराग खुद चुनावी मैदान में होंगे। 


आपको बताते चलें कि, पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 20 मई, पांचवे चरण की वोटिंग 25 मई और अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी।