ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

जमुई एसपी ने एसआई को किया सस्पेंड, 3 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई

03-Apr-2023 10:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के द्वारा इन दिनों लगातार सभी थानों का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी क्रम में अलग-अलग मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने एक पुलिस पदाधिकारी को निलंबित किया है।जबकि तीन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है।


पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जारी आदेश पत्र के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने सिकंदरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति प्रकाश को निलंबित कर दिया है।एसपी ने बताया कि बीते दिनों सिकंदरा एवं लक्ष्मीपुर थाना का निरीक्षण किया गया था। इसी मामले में सिकंदरा थाना कांड संख्या 162/22 में अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड में लापरवाही सामने आई थी।


कांड में लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से ज्योति प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा सिकंदरा थाना के निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया। सहायक अवर निरीक्षक राजेश पासवान एवं लालबाबू महतो के द्वारा कार्य का सही से निर्वहन नहीं किया जा रहा था, जो कि इनके कर्तव्य हिंसा एवं कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है।


एसपी ने इन दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया है।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने लक्ष्मीपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ललन पासवान के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया है।एसपी ने बताया कि लक्ष्मीपुर थाना के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पुलिस अवर निरीक्षक ललन पासवान के द्वारा भी कार्य में लापरवाही बरती गई है। बताते चलें कि एसपी इन दिनों जिले के सभी थाना का निरीक्षण किया था एवं कांड की समीक्षा की थी जिसके बाद एसपी के द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है।