ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / जमुई से चुनाव हार रहे चिराग ! चाचा पारस का बड़ा दावा, कहा...

जमुई से चुनाव हार रहे चिराग ! चाचा पारस का बड़ा दावा, कहा - भागने से नहीं मिलती जीत

17-Feb-2024 06:44 AM

By First Bihar

PATNA : चिराग पासवान जमुई से चुनाव हार रहे हैं। उन्हें मालूम चल गया है कि इस बार जमुई की जनता उन्हें अपना वोट नहीं देगी इस वजह से हाजीपुर पर अपनी नजर गड़ा रहे हैं। लेकिन, इनको शायद मालूम नहीं कि मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। यह बातें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमों पशुपति पारस ने कही है।


पारस ने कहा कि, - चिराग पासवान अपनी सिटिंग जमुई सीट क्यों छोड़ रहे हैं? चिराग जमुई हार रहे हैं इसलिए भागकर हाजीपुर से चुनाव लड़ने आ रहे। उन्होंने चिराग पासवान के हाजीपुर सीट के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?


पारस ने कहा कि - जमुई लोकसभा सीट चिराग पासवान के लिए कमजोर पॉइंट है। वे जमुई हार रहे हैं इसलिए वो सीट छोड़कर भाग रहे हैं। पारस ने दावा किया कि हाजीपुर उनकी सीट है। दिवंगत रामविलास पासवान ने अपने अंतिम समय में उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया था। उन्होंने खुद हाजीपुर से नामांकन करवाया और जिताकर संसद भेजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृपा से आज वह केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि हाजीपुर हमारा है और हमारा रहेगा।


उधर, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है वाले बयान पर पारस ने कहा कि ताला है ही नहीं तो दरवाजा खुला ही रहेगा। नीतीश बोल चुके हैं कि उनसे गलती हुई, जब तक राजनीति में हैं एनडीए में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है। यही राजनीति का फॉर्मूला

 है।