5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
26-May-2021 02:23 PM
JAMUI: मलयपुर थाना क्षेत्र स्थित मीरा रेस्ट हाउस के मालिक की पिटाई मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में मां कालिका मंदिर के संचालक अशोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले में जितने भी लोग शामिल है उन सभी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मलयपुर बाजार स्थित मीरा गेस्ट हाउस के मालिक राजीव सिंह की सोमवार की शाम बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई की थी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पीड़ित का बयान दर्ज किया गया। पीड़ित ने बताया कि जब वे गेस्ट हाउस में बैठे थे तभी इस दौरान एक वैन से चार नकाबपोश अपराधी अचानक आए और लोहे की रॉड और लाठी से पिटाई करने लगे। अपराधियों द्वारा रेस्ट हाउस को बंद करने की बात कही जा रही थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। गेस्ट हाउस के कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गयी है जिसकी पहचान करने में पुलिस जुटी है। पुलिस का कहना है जो भी दोषी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे।