Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों पर सख्ती, इलेक्शन लड़ने के लिए यह दो चीजें अनिवार्य Police Clash : सरपंच की पिटाई के बाद ग्रामीणों और पुलिस में हिंसक झड़प, फायरिंग का भी आरोप; SSP ने दिया अपडेट Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Patna Crime News: पटना में कुख्यात अपराधी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी
26-Dec-2020 09:28 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में अपने ही भतीजे को धारदार हथियार से काटने वाला तूफानी यादव को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसने पुलिस के सामने यह क़ुबूल किया है कि एक साधु के कहने पर उसने अपने ही भतीजे का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी साधु को भी गिरफ्तार कर लिया है.
जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि 7 वर्षीय सौरभ के हत्यारे तूफानी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ-साथ आरोपी साधु कारू यादव को भी पुलिस पकड़ने में सफल हुई है, जिसके कहने पर तूफानी ने अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया.
आपको बता दें कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र चुरहैत पंचायत के कुहिला गाँव में हुए केवल यादव के सात वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या उसके ही चाचा तूफानी यादव ने की थी. धारदार हथियार से भतीजे को काटकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है.
मृतक सौरव कुमार तीन बहनों में अकेला भाई था. परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. जमुई पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तारी में शामिल अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा.