ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली जागो कोड़ा अरेस्ट

जमुई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली जागो कोड़ा अरेस्ट

28-Nov-2020 10:02 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर नक्सली जागो कोड़ा को अरेस्ट कर लिया है. 

बता दें कि जमुई सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर बालेशवर कोड़ा के सहयोगी सहित एक अन्य नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था.  सुरक्षाबलों को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली कमांडर बालेशवर कोड़ा का मुख्य सहयोगी नक्सली रामोतार कोड़ा और जागो कोड़ा जमुई मुंगेर सीमा रेखा के बरहट थाना अंतर्गत मुसहरी टाड़ के जंगल स्थित अपनी बहन के घर आया हुआ है.

 सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने छापेमारी अभियान चलाई. इस दौरान मुसहरी टाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने छापेमारी की जहां से सुरक्षाबलों को देखते ही दोनों नक्सली कमांडर जंगल की ओर भागने लगे. हालांकि सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करते हुए नक्सली जागो कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया उसके साथ एक नक्सली रामतार कोड़ा भी पुलिस हिरासत में लिया गया जबकि रामतार कोड़ा भागने में सफल रहा वहीं सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार नक्सली के पास से हथियार व नक्सली पर्चा सहित अन्य सामग्री को बरामद किया है.

 बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली जागो कोड़ा है  गिरफ्तार नक्सली जागो कोड़ा के खिलाफ जमुई ,लखीसराय, तथा मुंगेर जिले के कई थाने में दर्जनों मामले दर्ज है फिलहाल सुरक्षा बल के जवान गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है.मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बल देर रात तक कई इलाकों में छापेमारी कर रही थी. इस छापेमारी में एसपी अभियान के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे.