बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Oct-2024 04:26 PM
By First Bihar
JAMUI: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ शनिवार को जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया। पटना से सड़क मार्ग से अपर मुख्य सचिव जमुई पहुंचे थे। इस दौरान अचानक झाझा के प्राथमिक विद्यालय औरैया एस स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गये।
झाझा के औरैया स्थित एस स्कूल प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने के बाद उन्होंने क्लास रूम में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। वहां मौजूद शिक्षकों से उन्होंने पूछा कि एक बच्चे ने अपना नोटबुक नहीं निकाला है। क्या यहां ऐसे पढ़ाई होती है? उन्होंने पूछा कि किस क्लास के बच्चे हैं? तब टीचर ने बताया कि 5वीं कक्षा से लेकर 7वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने फिर पूछा कि क्या ये लोग एक ही क्लास रूम में पढ़ते हैं? तब टीचर ने कहा कि सर अभी अपग्रेड हुआ है जमीन विवाद के कारण स्कूल भवन नहीं बन पाया है।
जिसके बाद अपर मुख्य सचिव ने बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मील का जायजा लिया। स्कूल के मीनू के अनुसार शुक्रवार को पुलाव,लाल चना का छोला और अंडा बच्चों को दिया जाता है। लेकिन आज अंडा गायब था। तब एस सिद्धार्थ ने पूछा कि ई पुलाव है क्या? मेनू में तो अंडा लिखा हुआ है। अंडा कहां गया?
वहां मौजूद टीचर ने कहा कि दिवाली को लेकर बहुत सारे बच्चे अंडा नहीं खाते हैं इसलिए नहीं दिया गया है। फिर वो पुलाव और उसके साथ दिये जाने वाली सब्जी को मंगवाकर देखने लगे। स्कूल के निरीक्षण के बाद उन्होंने कई आवश्यक निर्देश वहां के प्रिसिंपल को दिया फिर अपर मुख्य सचिव पटना के लिए रवाना हो गये। 



बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...