ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Jamui News: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अगलगी...

Jamui News: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अगलगी की आशंका; बाल-बाल बचे लोग

19-Oct-2024 12:09 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई शहर के रजिस्ट्री कचहरी के पास स्थित दो मंजिला मकान में सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में 20 से 25 लोग किराए पर रहते हैं। किसी तरह लोगों ने बिल्डिंग से कूद कर अपनी जान बचाई है। इसी बिल्डिंग में जदयू का भी जिला कार्यालय संचालित है। 


बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के बगल में एयरटेल का टावर है, जिसका तेल काफी मात्रा में बिल्डिंग के अंदर ही रखा जाता था। शॉर्ट सर्किट से बिल्डिंग के अंदर रख तेल में आग लग गई। इस दौरान वहां रखी तीन बाइक भी जल गई। आग धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि धुंआ का गुब्बार चारों तरफ फैल रहा था। जिसके कारण अगल-बगल के लोगों में अफरातफरी मच गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के सहायक पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। तीन बाइक, एक ई रिक्शा और कुछ फर्नीचर का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग की तेजी से बढ़ने का मुख्य कारण बिल्डिंग में रखे डीजल के डब्बे थे जिससे कि आग काफी तेजी से बढ़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।


बताया जा रहा है कि टावर का गार्ड जो बिल्डिंग में रहता था। आग लगने के समय सामान निकालने के दरमियान उसका पैर जल गया था। मामले की जांच की जा रही है। बिल्डिंग में फंसे सभी किरायेदार सुरक्षित है और आग पर पूरी तरह से काबू कर लिया गया है। आग लगने से पूरा बिल्डिंग जर्जर स्थिति में आ गया वही बिल्डिंग में मौजूद सभी किराएदार बिल्डिंग को खाली कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।