ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Jamui News: बाप ने बेटी के साथ किया गंदा काम, मां की शिकायत...

Jamui News: बाप ने बेटी के साथ किया गंदा काम, मां की शिकायत पर पुलिस ने दबोचा

12-Dec-2024 07:47 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक कलयुगी बाप ने अपनी ही बेटी को अपने हवस का शिकार बनाया। 18 साल की बेटी घर में सोई हुई थी तभी पिता ने रेप की घटना को अंजाम दिया। ऐसा करते पीड़िता की मां ने देख लिया और तुरंत इस बात की सूचना डायल 112 को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता को थाने पर ले जाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की वही पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। 


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ कुकर्म किसी और ने नहीं की बल्कि उसके बाप ने की है। उसने खुद अपने आंखों से पति को बेटी के साथ गंदा काम करते देखा था। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी।  


स्थानीय बुद्धिजीवियों ने बताया कि पिता और पुत्री का रिश्ता पवित्र होता है जिसे उक्त व्यक्ति ने कलंकित किया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पर बेटी के साथ गंदा काम करने का आरोप लगाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।