ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Jamui News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल...

Jamui News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ससुराल जाने के दौरान हादसा

18-Nov-2024 05:42 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत भिमाइन बहियार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक युवक की पहचान ख़ैरा थाना क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव निवासी रामदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र सूरज यादव के रूप में हुई है। 


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। परिजनों ने बताया कि युवक बाइक से अपने ससुराल अगहरा गांव जा रहा था। इसी दौरान भिमाइन बहियार के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक बाइक के साथ सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। 


रात ज्यादा होने और सुनसान जगह की वजह से रातभर युवक पर किसी की नजर नहीं पड़ी। जब सोमवार की सुबह देखा गया तो युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं युवक की मौत के बाद पूरे परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।