ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / जमुई मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बहाने चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर...

जमुई मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बहाने चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर बोला हमला

14-Dec-2021 04:17 PM

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में आज जमुई मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में सांसद चिराग पासवान भी शामिल हुए. इस दौरान चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. 


मेडिकल कॉलेज बनने में देरी हो रही है, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होना चाहिए उसका शिलान्यास हुआ है. चिराग पासवान ने कहा कि जिसका शिलान्यास करने में दो साल लग गए, उसका उद्घाटन करने में पता नहीं कितना समय लगेगा. चिराग ने कहा ये इनकी लापरवाही की हद है. 


चिराग पासवान ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन है. मेडिकल कॉलेज के लिए नड्डा जी को मैने पहला पत्र लिखा था. तब नड्डा जी स्वास्थ्य मंत्री थे. कब मैंने पहला पत्र लिखा, उनका क्या जवाब आया सब मेरे पास है, मैं श्रेय लेने की होड़ में नहीं हूँ. बस काम आप सही समय पर कर दीजिये. इस क्षेत्र को लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की जरूरत थी. पिछली सरकार से ही मैं इसके लिए लगा हुआ है.


चिराग पासवान ने यह भी ऐतराज जताया कि शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर नहीं है. इस कार्यक्रम में नीतीश जी ने केंद्र का एक बार भी जिक्र नहीं किया. बिहार सरकार सिर्फ श्रेय लेने की होड़ में लगी है.