ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमुई में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दामाद पर हत्या का...

जमुई में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दामाद पर हत्या का लगाया आरोप, पति ने कहा- शिल्पी ने की आत्महत्या, दूसरे लड़के से करती थी प्यार

26-Mar-2024 09:05 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार का है जहां रूप रानी वस्त्रालय के मालिक राकेश कुमार साह की पत्नी शिल्पी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


मृतका के पति राकेश कुमार साह के मुताबिक घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं  था। सब कुछ ठीक-ठाक था। वे होली पर्व को लेकर कुछ सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। पति ने बताया कि पटना के एक लड़के के साथ पत्नी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर पिछले दिनों 5 दिन के लिए किसी को बिना बताए वो अकेली देवघर चली गई थी और वापस लौटने के बाद परिवार में अनबन होने लगी। इसी दौरान शिल्पी ने कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली।


 हालांकि सूचना के बाद जब मृतका के माता- पिता व परिवार के अन्य सदस्य जमुई पहुंचे तो उन्होंने आत्महत्या की बातों से साफ इनकार कर दिया और ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका की परिजन ने बताया कि काफी दिनों से शिल्पी कुमारी के पति व अन्य ससुराल वालों के द्वारा दहेज को लेकर मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत शिल्पी कुमारी के द्वारा भी कई बार फोन कर की गई थी। ससुराल वालों ने एक साजिश के तहत उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। आरोपित पति को भी हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

news image



news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image