1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
13-Dec-2023 02:44 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या का आरोप पति पर लगा है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
घटना खैरा थाना के खड़ाईच इलाके की है। जहां विवाहित की हत्या मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के मामा राजीव कुमार गिद्धौर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि 2011 में अपनी भगनी की शादी राजनारायण रावत से हुई थी। घटना की जानकारी मंगलवार रात 12.45 बजे पूनम की सास ने फोन कर जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही रात में ही बाइक से खड़ाइच गांव पहुंचे जहां पूनम की मौत हो चुकी थी। पूनम का 9 साल का एक बेटा भी है। मृतका के बेटे ने बताया कि हम कुछ नहीं देखे, पापा ने एक थप्पड़ हमे भी मारा था जिसके बाद हम पलंग पर सो गए। थोड़ी देर के बाद देखा कि मम्मी कुछ भी नहीं बोल रही है। मृतका के मामा ने बताया कि गले में निशान दिखा जिससे ऐसा लगता है कि गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी है।
इस मामले में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिली कि पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है। बताया जाता है कि 2011 में उनकी शादी हुई थी। पति शादी के बाद से ही बाहर विदेश में रहता था। कभी-कभी आता रहता था।दशहरा में जब आया था उस समय भी झगड़ा हुआ तब एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में हत्या हुई इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।