ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमुई में विधवा महिला के साथ रेप, आरोपी ने पत्रकार को दी मर्डर...

जमुई में विधवा महिला के साथ रेप, आरोपी ने पत्रकार को दी मर्डर की धमकी

06-Oct-2019 03:01 PM

By Gautam Kumar

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर जमुई से है. जहां रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. एक विधवा महिला के साथ उसके ही अपने भतीजे ने रेप किया है. यह आरोप पीड़ित महिला ने अपने भतीजे के ऊपर लगाया है. इतना ही नहीं खबर दिखाने को लेकर आरोपी ने एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात जिले के बरहट थाना इलाके की है. जहां एक गांव में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला ने आरोपी भतीजे के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ही महीने पहले पीड़ित महिला के पति का निधन हो गया था. जिसके बाद वह अपने चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बरहट प्रखंड के सुदामापुर गांव के रहने वाले मनोज दास का बेटा राजन कुमार ने बीती रात जबरन उसके साथ हैवानियत की. महिला थानाध्यक्ष ज्ञान भारती ने बताया कि पीड़िता के आवेदन को आधार मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पीड़ित विधवा महिला का मेडिकल कराया जा रहा है. 

खबर लिखने को लेकर आरोपी ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
इस बड़ी वारदात की खबर प्रकाशित करने को लेकर आरोपी शख्स राजन कुमार ने पत्रकार को मर्डर की धमकी भी दी. महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी का दोस्त शुभम कुमार अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ आया और उसने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी. बदमाश शुभम कुमार, मलयपुर स्थित राठोर मोहल्ला के रहने वाले एडवोकेट बिरेन्द्र प्रसाद सिंह का बेटा बताया जा रहा है.