खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 02:23 PM
By VISHWAJIT ANAND
JAMUI: जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक गंभीर मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इंफेक्शन की वजह से मरीज की मौत होने की संभावना जतायी जा रही है। सोशल मीडिया पर मरीज का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधक और उपाधीक्षक को कारण बताओं नोटिस सिविल सर्जन ने भेजा है। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करने वाले स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की दावों की पोल खुलती जमुई में दिखी।
जमुई सदर अस्पताल के इस मामले पर बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और यह विभाग उनका है भी नहीं। इसलिए वह इस पर कुछ नहीं बोलेगी। फिर बाद में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले को सरकार गंभीरता से लेगी। शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों का स्वास्थ्य विभाग पर विशेष ध्यान है। स्वास्थ्य विभाग का पहले क्या रहता था और अब क्या है वह फर्क साफ दिखता है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए शीला मंडल ने कहा कि भाजपा वाले मन की बात करते हैं हम मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करते हैं। नीतीश के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार के एक साल पूरा होने पर शीला मंडल ने कहा कि लोगों का भरोसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। एक साल हमलोगों का बहुत अच्छा रहा है। बिहार की जनता का फुल सपोर्ट हमारी सरकार को रहा है। यह कही ना कही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का ही नतीजा है। वही विपक्ष के सवालों पर बोलीं की कौन क्या बोलता है इस वो ध्यान नहीं देती हैं और इसका उन पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता है।