मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका
14-May-2024 04:30 PM
By First Bihar
JAMUI : जमुई में गिट्टी से लदे ट्रक और हाईवा की जोरदार टक्कर हो गयी। सड़क किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए जियार बाबा की रेलिंग पर लटका ट्रक 20 फीट गड्ढे में जाने से बच गया। घटना जमुई-देवघर मुख्यमार्ग के मलयपुर थानाक्षेत्र के पतोना चौक की है। जहां मंगलवार की अहले सुबह गिट्टी लदे ट्रक बीआर52जी 2601 और हाइवा JH04Y 0173 में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि दोनों वाहनों के ड्राइवर और खलासी घायल हैं। इस हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गये।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मलयपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि झाझा की ओर से गिट्टी लदा ट्रक तेज रफ्तार से जमुई की ओर जा रही थी। इसी दौरान पतोना चौक पर जमुई की ओर से आ रही एक हाइवा के डीजल टंकी से ट्रक टकरा गया। जोरदार टक्कर मारते हुए यह ट्रक बिजली के पोल को तोड़ते हुए सडक किनारे स्थित जीयर बाबा मंदिर की रेलिंग को तोड़ते हुए सीढी के पास जाकर लटक गया।
गनीमत रही कि ट्रक के आगे के दो चक्के सड़क से उतरकर हवा में ही लटका रहा। नहीं तो ट्रक 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरता। ट्रक की टक्कर के बाद हाइवा की टंकी से सारा डीजल सड़क पर बह गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि गिट्टी लदे ट्रक का अगला हिस्सा दाईं तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह के समय हुई, जिसके कारण उस जगह पर लोगों की भीड़ न के बराबर थी।
यदि यही हादसा दिन या शाम में होता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। बताया जाता है कि चौक पर कई अस्थायी रूप से गुमटी और ठेले पर सब्जी बेची जाती है। तीखी मोड़ होने के कारण हमेशा यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जेसीबी से हटा दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है।