Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी
02-Nov-2020 01:42 PM
JAMUI : जमुई में अपराधियों ने पुलिस के क्राइम कंट्रोल के वादे को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है.
घटना नगर थाना इलाके के अरणमाबांक गांव की है. जहां रविवार की रात घर में घुसकर एक स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान मुंद्गिका यादव के पुत्र 20 साल के अंकित कुमार के रुप में की गई है. मृतक कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था.
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अंकित के घर में 9 बजे के करीब दो दर्जन की संख्या में नकाबपोश अपराधी आए और घर का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश कर गए. अपराधियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी, जिसका अंकित ने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके कनपट्टी और मुंह में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद अपराधियों ने घर में रखा 80 हजार रुपया ले लिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मृतक के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस समय से मौके पर नही पहुंची. वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता पर भी कई मामले दर्ज हैं.