ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार: शादी में पत्नी को DJ पर डांस करना पड़ा महंगा, पति ने...

बिहार: शादी में पत्नी को DJ पर डांस करना पड़ा महंगा, पति ने देखा तो कर दिया बड़ा कांड

28-Jun-2023 08:55 AM

By DEEPAK RAJ

JAMUI: बिहार के जमुई से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आ रहा है.  जहां परिवार की शादी में डांस करने पर पति ने अपनी ही पत्नी की पीठ पीटकर हत्या कर दी. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया.


बताया जा रहा पत्नी परिवार के घर में शादी में गई थी. वहां शादी में आए ग्रामीण महिलाओं के साथ डिजे पर डांस कर रही थी. दरमियान मृतक महिला के पति सीतो मांझी ने अपनी पत्नी को DJ के धुन पर ठुमके लगाते देख नराज हो गया और सबके सामने अपने पत्नी को पकड़ कर घर ले आया और उसकी लाटि डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


घटना चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चरैया गांव की है. मृतका महिला की पहचान 40 साल की पंचा देवी उर्फ उर्मिला देवी से हुई है. जांच में पुलिस को पता चला कि सीतो मांझी ने जीस समय घटना को अंजाम दिया उस समय वह शराब के नशे में था. मृतका की मां मीना देवी ने बताया कि घटना की जानकारी अगले दिन यानी मंगलवार सुबह हुई.  मां ने बताया कि घर पहुंच तो सीतो मांझी वही बैठा था उसे पूछा क्या किया तो उसने कहा पत्नी को सबके सामने  डिजे पर डांस करते देखा तो गुस्से में उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद मीना देवी ने पूरी जानकारी पुलिस को दी. 


चरखापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि शादी समारोह में पत्नी डिजे पर डांस कर रही थी, जिससे नाराज उसके पति ने ही उसकी हत्या कर दी. मृतक के परिजन के बयान एफआईआर दर्ज कर आगे कि कारवाई की जा रही है.