ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जमुई में पीएम मोदी ने लालू के परिवारवाद पर क्यों साधी चुप्पी? तेजस्वी...

जमुई में पीएम मोदी ने लालू के परिवारवाद पर क्यों साधी चुप्पी? तेजस्वी ने बताई इसके पीछे की असली वजह

06-Apr-2024 01:47 PM

By First Bihar

PATNA: जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी आगाज करने के बाद शनिवार को आरजेडी उम्मीदवार अर्चना रविदास के समर्थन में आयोजित जनसभा में जाने से पहले तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। तेजस्वी ने बताया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई की रैली में परिवारवाद पर क्यों कुछ नहीं बोला।


तेजस्वी ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए जमुई जा रहे हैं, अपनी बातों को जनता के बीच रखेंगे। जो लोग झूठ बोलकर जनता के बीच हवाबाजी कर रहे हैं, जनता के सामने उनकी पोल खोलेंगे। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जमुई गए थे तो एक बार भी परिवारवाद के बारे में उन्होंने जिक्र नहीं किया। पूरे बिहार में उनकी पार्टी के खुद के जो प्रत्याशी हैं किसी न किसी घराने से हैं, इसलिए प्रधानमंत्री ने परिवारवाद पर कुछ नहीं बोला। 


तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए था कि जमुई के विकास के लिए उन्होंने क्या किया? जमुई में कौन सा कारखाना लगाया और कौन सा निवेश लाया। गरीबी क्यों नहीं मिटाई, युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला। प्रधानमंत्री के यह कहने पर कि पिछले 10 साल में जो काम हुआ है वह ट्रेलर है और अभी देश को और भी आगे ले जाना है, इसपर तेजस्वी ने कहा कि सब तो देश में खत्म हो ही चुका है और बाकी जो बचा है उसे भी खत्म कर देंगे।


बता दें कि जमुई संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती चुनाव मैदान में हैं। बीते चार अप्रैल को चिराग पासवान के जीजा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा के जरिए पीएम मोदी ने बिहार में अपने चुनावी अभियान का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी को निशाने पर लेते हुए जोरदार हमला बोला था। पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए के परिवारवाद की लिस्ट जारी की थी।