मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-May-2024 06:38 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जमुई में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।
घटना जमुई के बटिया थानाक्षेत्र के चिहराघाट की है। जहां बबुल के पेड़ से एक युवक का लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि युवक रविवार से ही गायब था और आज उसकी लाश मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पेड़ से उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उसके पिता ने भी हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान नैयाडीह पंचायत के बरियारपुर निवासी बलदेव यादव के 30 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक के पिता बलदेव यादव ने बताया कि रविवार की शाम 4:00 बजे उनका बेटा अचानक गायब हो गया था। जिसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
लोगों ने बताया कि गोतिया से झगड़ा हुआ था। बलदेव यादव ने अपने बेटे के गायब होने की सूचना तक पुलिस को नहीं दी थी। अब उन्हें इस बात का शक है कि उनकी बेटे की हत्या कर दी गयी है। घटना के बारे में बटिया थाना अध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।