बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
24-Feb-2021 07:29 PM
JAMUI : बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित चकाई के बरमोरिया पंचायत में नक्सलियों ने नियोजित शिक्षक समेत 17 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है. नक्सलियों ने पर्चा चस्पा कर संगठन में शामिल होने का न्योता दिया है नहीं तो उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि 6 इंच छोटा कर देंगे. यानी कि गला काट देंगे.
मामला जमुई जिले के बरमोरिया पंचायत के गुडूरबाद गांव का है, जहां लाल रंग से हस्तलिखित एक पर्चा चस्पा कर नक्सलियों ने नियोजित शिक्षक समेत 17 लोगों को जान से मारने की धमकी दी है. बताया जा रहा है कि पोस्टर गांव के उत्तरी छोर पर रहे एक पेड़ पर सूते के सहारे टांगा हुआ था. पोस्टर के दोनों ओर हाथ से लिखा हुआ था. पोस्टर के ऊपर लाल सलाम और भाकपा माओवादी के तरफ से लिखा हुआ है. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वमोहन झा ने बताया कि पोस्टर नक्सली है या असमाजिक तत्वों की करतूत इसका पता लगाया जा रहा है.
पोस्टर में लिखा गया है कि लाल सलाम भाकपा माओवादी पार्टी की तरफ से नाम असगर अंसारी आपको तीन बार बुलाया गया, उसमें से आप इनकार किए.आप पारा टीचर छोड़िए और क्रांतिकारी चलाइए, घर द्वार छोड़िए साथ में चलिए.मेरे घर छूट है, दिन दहाड़े लूट है, गुडूरबाद किसान कमेटी से पार्टी को कोई मतलब नहीं रहा, सब घर छोड़िए नहीं तो छह इंच छोटा.