ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

जमुई में नदी में डूबने से दो मासूम की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

जमुई में नदी में डूबने से दो मासूम की मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

09-Oct-2023 10:19 PM

By Dhiraj Kumar Singh

 JAMUI: जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत के जोगतिया गांव में उलाई नदी में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान बच्चू ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार 8 वर्ष और भतीजी देविका कुमारी 10 वर्ष के रूप में हुई है।रिश्ते में चचेरा भाई बहन था।इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दोनों मृत बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई बहन थे। 


जानकारी के अनुसार दोनो बच्चे शौच के लिए नदी की ओर गए थे।जहा पैर फिसलने से दोनो बच्चे गहरे पानी  के गड्ढे में डूब गये। ग्रामीणों की मदद से दोनो बच्चों को नदी से निकालने के बाद परिजनों ने दोनो बच्चे को इलाज के लिये  झाझा रेफरल अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना के बारे में पिता बच्चू ठाकुर ने बताया कि मेरा बेटा प्रिंस और मेरी भतीजी दोनो घर से करीब एक किलोमीटर दूर उलाय नदी की तरफ गया था। कुछ देर के बाद ग्रामीणों के द्वारा दोनो बच्चों के डूबने की खबर मिली। सूचना मिलने के बाद तो ग्रामीणों की मदद से दोनो बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। वही पिता ने बताया कि नदी में बालू उठाव होने के कारण गड्ढा हो गया है। जिसमे डूबने से दोनो बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्ची देविका और प्रिंस गांव के ही स्कूल में एक साथ पढ़ाई  करते थे। इधर इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। घटना के बारे में सोनो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।