बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
05-May-2022 07:37 AM
JAMUI : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है। ताजा मामला जमुई जिले से सामने आया है, यहां एक कोचिंग की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की नाबालिक है और उसके साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोचिंग के लिए निकली पीड़िता को पांच युवकों ने उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र लगभग 14 साल बताई जा रही है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने घर से कोचिंग में पढ़ने के लिए निकली थी। कोचिंग में क्लास करने के बाद वह वापस अपने घर के लिए निकली तो रास्ते में 5 युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। पीड़िता को एक जंगली इलाके में ले गए और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने कोचिंग में उसके साथ छेड़खानी की थी। उसने कोचिंग संचालक से शिकायत की थी संचालक ने भरोसा दिया था कि आगे इस तरह की कोई घटना नहीं होगी लेकिन शिकायत के बाद आरोपी बदला लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को उठाया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता जब घर लौटी तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी घटना बताई, इसके बाद पीड़िता के परिजन तत्काल थाने पहुंचे। खैरा थाने में पीड़िता की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद तीन युवकों को नामजद किया गया और इन सभी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। जमुई के एसडीपीओ राकेश कुमार के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। तीन नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो की पहचान पुलिस करने में जुटी हुई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।