मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
02-Apr-2023 10:14 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में मुखिया के घर से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही पुलिस की डर से मुखिया पति फरार हो गया है। जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गूगलडीह इलाके के मुखिया सुनीता देवी के घर में पुलिस ने छापेमारी की।
गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस इस दौरान मुखिया सुनीता देवी के घर से भी एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविंद्र यादव छेदलाई इलाके के पूर्वी गुगुलडीह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना पुलिस और एसएसबी सिमुलतल्ला को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी हथियार के साथ पूर्वी गुगुलडीह के मुखिया सुनीता देवी के घर पर मौजूद है।सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह दलबल के साथ मुखिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया और अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया।
इस दौरान पुलिस ने मुखिया सुनीता देवी की घर की तलाशी ली तो एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। घटना के बाद मुखिया पति बबलू यादव और उसके भाई डब्लू यादव मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।इस मामले में गिद्धौर थाना अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की पूर्वी गुगुलडीह के मुखिया सुनीता देवी के घर एक अपराधी हथियार के साथ घर पर छुपा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मुखिया के घर छापेमारी किया। इधर पुलिस को देखते ही अपराधी रविंद्र यादव खिड़की से भागने का प्रयास कर रहा था जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुखिया पति बबलू यादव पर पूर्व में भी मारपीट,धारा 307 और बालू के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।