ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने का उपकरण बरामद, अपराधी फरार

21-Aug-2023 10:28 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अडसार गांव में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाली मशीन अर्ध निर्मित हथियार बनाने के उपकरण और दो चोरी की बाइक भी बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देख अपराधी मौके से फरार हो गए।


जमुई एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि टाउन थाना क्षेत्र के अडसार निवासी मोहम्मद एमन इकबाल अपने सहयोगी के साथ मिलकर अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा है। सूचना के बाद टीम का गठन किया गया। छापेमारी की गई तो पुलिस ने 22 प्रकार के हथियार बनाने के उपकरण, दो चोरी के बाइक सहित अन्य उपकरण बरामद किया गया है।


बता दें 2 दिन पहले भी शेखपुरा पुलिस ने अडसार गांव में अवैध हथियार बनाने के आरोपी 2 गिरफ्तार को गिरफ्तार किया था। टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 2 दिन पहले भी शेखपुरा पुलिस जमुई पुलिस संयुक्त रूप से अडसार गांव में छापेमारी अभियान चलाई थी जहां मिनी गन फैक्ट्री का संचालन करने के आरोप में दो लोगों को शेखपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था।