बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Dec-2020 06:35 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जिले के मलयपुर थाना इलाके में कुएं में गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
मामला मलयपुर थाना थाना इलाके का है, जहां कुएं में गिरने से एक व्यापारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुई के खैरवा गांव के रहने वाले श्री साह के रूप में की गई, जो स्व वासुदेव साह का बेटा बताया जा रहा है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक साह देवा चक गांव धान खरीदने गया था. ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा रविदास किसान के पास से वह धान खरीद कर गांव में पिकअप पर धान लोड करके अपना गाड़ी घुमा रहा था. इस दौरान पीछे से ड्राइवर को बुलाने के लिए इशारा कर रहे थे कि अचानक उनका पैर पीछे कुआं में जा गिरा और वह कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार विद्याय कुमार ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया.