मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Aug-2021 08:32 PM
JAMUI : जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात नक्सली उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी बरहट थाना इलाके के चोरमारा भरारी जंगल से हुई है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इस इलाके में सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान उमेश कोड़ा को धर दबोचने में सफलता मिली हालांकि उसके 2 साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने कोड़ा के पास से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं।
जमुई पुलिस ने नक्सली उमेश कोड़ा को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू की है। उसने नक्सली कनेक्शन और हाल के दिनों में तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है। उमेश कोड़ा बरहज के चोरमारा का रहने वाला है। उसने खुद कबूल किया है कि वह जंगल में पहाड़ पर हो रही नक्सली बैठक में शामिल होने गया था और इसी दौरान पुलिस से उसका सामना हो गया। उमेश कोड़ा ने पुलिस को बताया है कि तकरीबन दो दर्जन नक्सली शहादत दिवस के मौके पर मीटिंग के लिए जंगल में जमा हुए थे जिसमें उसने भी शिरकत की।
उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी को जमुई पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। उमेश कुमार का पुराना नक्सली बैकग्राउंड रहा है। एएसपी अभियान सुधांशु कुमार के मुताबिक नक्सलियों के जुटान की सूचना पुलिस को मिली थी इसके बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान उमेश कोड़ा की गिरफ्तारी की गई। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।