ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / जमुई में दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा...

जमुई में दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

10-Aug-2022 03:57 PM

JAMUI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के गोपाला मारन गांव का है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतक की पहचान 35 वर्षीय गोकुल कुमार के रूप में हुई है। जो सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के रहने वाले थे। जो प्रभात खबर अखबार के रिपोर्टर थे। अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन गोली मारी थी। एक गोली कनपटी, दूसरा सीने और तीसरा गोली पीठ में मारी गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना से जमुई के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।


घटना के संबंध में मृतक के पिता नागेंद्र यादव ने बताया कि घर से एक किलोमीटर दूर पांच अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनका खेत है जहां मकई लगाए थे। खेत में दवा का छिड़काव करना था। दवाई लाने के लिए गोकुल बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में घेरकर गोली मारी गयी। 


मृतक के पिता ने इस दौरान पांच लोगों को भागते भी देखा। उन्होंने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव के मेरे बेटे ने अपनी पत्नी को मुखिया पद पर चुनाव लड़ाया था। तभी से मेरे बेटे के दुश्मन बहुत लोग हो गए हैं।वही सिमुलतल्ला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।