ब्रेकिंग न्यूज़

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन

Home / news / जमुई में मुख्यमंत्री की गाड़ी पर माला फेंका तो JDU नेता को पुलिस...

जमुई में मुख्यमंत्री की गाड़ी पर माला फेंका तो JDU नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

20-Aug-2022 06:17 PM

JAMUI: आज दूसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए निकले थे। नालंदा-शेखपुरा-जमुई और लखीसराय में नीतीश कुमार किसानों से भी मिले। इसी क्रम में जमुई में उनकी गाड़ी पर एक जेडीयू नेता ने फूलों का माला फेंक दिया।


जिसके बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। सूरक्षा में चूक के बाद आनन-फानन में जेडीयू नेता को पुलिस ने धड़ दबोचा। सीएम की गाड़ी पर माला फेंकने वाला अनुज कुमार सिकंदरा प्रखंड का अध्यक्ष भी रह चुका हैं।


बिहार में बारिश कम होने के कारण सूखा की स्थिति बनी हुई है। सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से किया। सीएम नीतीश कुमार आज दूसरे दिन मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई पहुंचे थे। 


इसी दौरान अलीगंज सड़क मार्ग से जाने के दौरान सिकंदरा चौक के पास उनके स्वागत के लिए जदयू नेता और कार्यकर्ता खड़े थे। जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिकंदरा चौक पहुंचे जेडीयू नेता अनुज कुमार सिंह ने उनकी गाड़ी पर माला फेंक दिया। जिसके बाद तुरंत उसे मौके से पकड़ा गया। 

news image