खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Dec-2020 07:27 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक चाचा ने अपने ही भतीजे को तलवार से काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. पुलिस आरोपी चाचा की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
वारदात जमुई जिले के सोनो थाना इलाके की है, जहां चुरहेत पंचायत स्थित कुहिला गांव में एक सगे चाचा ने मंगलवार शाम को अपने 7 साल भतीजे की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इस घटना में आरोपी चाचा ने तलवार से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया. बताया जाता है कि कुहिला गांव निवासी केवल यादव का सात वर्षीय पुत्र सौरभ घर का सामान लाने बगल की दुकान गया हुआ था. दुकान से घर लौटने के दौरान उसे देखते ही उसका सगा चाचा तूफानी यादव तलवार लेकर दौड़ता हुआ आया और पीछे से सौरभ के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बच्चे का सिर धड़ से अलग हो और उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. डेड बॉडी को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. आरोपी चाचा की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.