मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jun-2023 10:15 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में बालू लदे एक हाइवा ट्रक के ड्राइवर ने अपने खलासी को ही कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा जिसे लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ड्राइवर को गिरफ्तार किया। वही ट्रक को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना जमुई जिले के झाझा काबर मुख्य मार्ग स्थित घोरिकवा मोड़ के पास का है जहां एक हाईवा चालक ने अपने ही वाहन के खलासी को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर खलासी की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार नो इंट्री के कारण बालू लदा हाइवा घोरिकवा मोड़़ के पास अन्य वाहन की तरह खड़़ा था।
भीषण गर्मी के कारण ट्रक का खलासी अपने ही गाड़ी के नीचे सोया हुआ था। वही दोपहर के वक्त चालक ट्रक जैसे ही स्टार्ट कर आगे बढ़ाया गाड़ी के नीचे सोये खलासी पर ही गाड़ी चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक खलासी की पहचान भागलपुर के रहने वाले अंकु यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है जबकि चालक की पहचान भागलपुर के रहने वाले रवि यादव के रूप में हुई है।
इधर घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली जिसके बाद लोग वहां पहुंचे तो चालक वाहन छोड़कर फरार होने की फिराक में था लेकिन स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और उसके बाद घटना की जानकारी झाझा पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार किया और वाहन को जब्त किया गया।
वही पुलिस कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेजा। इधर मौके पर मौजूद गौरव सिंह राठौड़ ने बताया कि आये दिन बालू लदे गाड़ी से इस तरह की घटना होती रहती है लेकिन जिला प्रशासन इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं देता। वही बालू गाड़ी के परिचालन पर कई लोगों ने इसका विरोध भी जताया।