रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Dec-2020 08:44 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में बिगड़ते लव एंड ऑर्डर को लेकर राज्य सरकार एक तरफ जहां परेशान है. क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठकर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के तांडव के बीच अब नक्सलियों ने भी सिर उठाकर चुनौती देनी शुरू कर दी है.
बिहार में सड़क निर्माण कर रही एक कंपनी से नक्सलियों ने 32.5 करोड रुपए की लेवी मांगी है. गायत्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर की तरफ से इस संबंध में पुलिस के सामने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कंपनी के मैनेजर सुधीर कुमार शांडिल्य ने पुलिस में आवेदन दिया है कि नक्सली संगठन लगातार कंस्ट्रक्शन कंपनी से करोड़ों रुपए के लिए भी मांग रहे हैं.
यह मामला जमुई जिले का है. कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा है कि जमुई के साथ-साथ नवादा लखीसराय और बांका में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. जमुई एसपी ने कहा है कि लेवी मांगने वाले नक्सली को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मंगलवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर से नक्सली नेता बादल उर्फ ठंडा के नाम से 32.5 करोड रुपए की लेवी मांगी गई थी. धमकी में यह कहा गया था कि अगर लेवी नहीं मिली तो सड़क निर्माण में लगी मशीनों को जलाने के साथ-साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ की भी हत्या कर दी जाएगी.