ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमुई में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, आशु गैंग के लीडर...

जमुई में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, आशु गैंग के लीडर ने वारदात को दिया अंजाम

20-Dec-2019 08:56 PM

By Gautam Kumar

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी. बताया जा रहा है कि एक साथी के गिरफ्तारी से नाराज आशु गैंग के लीडर ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां सिरचन नवादा मोहल्ला में अपराधियों ने देर शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी तीन लोगों को गोली मारकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एक साथी के गिरफ्तारी से नाराज आशु गैंग के लीडर ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सभी तीनों लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान बिहारी इलाके के रहने वाले गुडन सिंह, रमेश तांती और पुरूषोत्तम कुमार सिंह के रूप में की गई है. 


आशु गैंग के लीडर आशु सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को सदर थाना इलाके के झाझा बस स्टेंड के पास पुलिस ने पैक्स मतगणना के दौरान आशु गिरोह के सदस्य भजोर गांव के रहने वाले दिनेश सिंह के बेटे सिंटू सिंह को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया था. आशु सिंह को शक था कि बिहारी इलाके के रहने वाले गुडन सिंह, रमेश तांती और पुरूषोत्तम कुमार सिंह ने सिंटू सिंह को अरेस्ट कराया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.