Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
18-Nov-2023 07:44 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई में शौच के लिए गये तीन भाई बहन में दो का पैर फिसलने से तालाब में डूब गए। इससे एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई है। वहीं एक बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के धावाटाड गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान राजीव रंजन उम्र पांच पिता मनोज शर्मा थाना क्षेत्र के धावाटाड इलाके के रूप में पहचान हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान शिवशांत राणा के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे के पिता मनोज शर्मा ने दी।
बताया कि मेरे तीन बच्चे शौच के लिए गए थे तभी गांव के ही एक तालाब में पानी लेने के दौरान पैर फिसलने से दो बच्चे डूब गए हो हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा तालाब से दोनों बच्चे को निकाला गया इसमें मेरे छोटे बेटे की मौत हो गई। वहीं बड़े बेटे को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर अस्पताल रेफर किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बहन पायल कुमारी उम्र 8 वर्ष ने दोनों बच्चे को डूबता देखा उसे बचाने के लिए पानी में कूदी थी पर पानी ज्यादा होने के कारण बच्चों को बचाने में असफल रही स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे ज्यादा पानी पी लेने के कारण हालत बिगड़ गया है इससे मनोज शर्मा का बेटा राजीव रंजन 5 वर्षीय की मौत हो गई इधर इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।