ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमुई में 12 साल की मासूम से रेप, मजदूर की बच्ची के साथ...

जमुई में 12 साल की मासूम से रेप, मजदूर की बच्ची के साथ 45 साल के बदमाश ने की हैवानियत

28-Nov-2019 09:28 PM

JAMUI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के बरहट क्षेत्र की है. जहां मलयपुर थाना इलाके के एक गांव में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं. पीड़िता अपनी नानी के साथ गांव में रहती है. पीड़िता की नानी ने बताया कि वह अपनी गोतनी के घर गयी हुई थी. जब वह वापस लौट कर आई तो पीड़ित बच्ची ने बताया कि गांव के ही रहने वाले 45 साल के शीतल मांझी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. आरोपी शीतल मांझी स्व. टीकर मांझी का बेटा बताया जा रहा है. 


पीड़िता ने बताया कि शीतल मांझी बहला-फुसलाकर उसे जंगल में लकड़ी चुनने के लिए बुलाया था और उसके साथ गलत काम किया. साथ ही घर में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गांववालों ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और पत्नी आरोपी को छोड़ चुकी है. वह अपने बेटे के साथ घर पर रहता है. घटना के दिन उसका बेटा घर पर नहीं था, वह बाहर काम करने गया था. जिस दौरान मौका देखकर उसने नाबालिग को बहलाफुसला लिया तथा उसके साथ बलात्कार किया.