मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 02:51 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार के जमुई जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक का दिल किन्नर पर आ गया। युवक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन शोषण किया और जब मन भर गया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। किन्नर की जिन्दगी को उसने बर्बाद करके रख दिया है। अब किन्नर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
उसका कहना है कि प्यार में उसे उसके प्रेमी ने धोखा दिया है। 2018 से वो कुंदन के साथ रह रही थी। इस दौरान मंदिर में जाकर दोनों ने शादी भी रचाई थी। शादी के बाद उसने सारे वादे तोड़ दिये। कुंदन ने उसके साथ मारपीट की और रिश्ता तोड़ घर से उसे भगा दिया। कहने लगा कि तुम मेरी जिन्दगी से चली जाओ। अब किन्नर को छोड़कर वह चला गया है।
जमुई के टाउन थाने में किन्नर ने कुंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि शादी का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब साथ छोड़ दिया है। किन्नर ने यह भी बताया कि उसने पहले ही कहा था कि यह रिश्ता समाज नहीं मानेगा। लेकिन इसकी उसे परवाह नहीं है।
तब कुंदन ने कहा था कि तुम्हें मैं रहूंगा। हम जिन्दगी भर साथ रहेंगे। तुम्हे ना तो मेरे घरवाले और समाज को रखना है। मैं तुम्हारा जिन्दगी भर साथ दूंगा। इस दौरान उसने मुझसे प्यार का इजहार किया कहा कि साथ जीयेंगे और साथ मरेंगे। उसकी बातों पर वो भी विश्वास करने लगी लेकिन आज उसे कुंदन ने आखिरकार धोखा दे दिया। अब वह प्रेमी कुंदन के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।