ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / जमुई डीएम के ऊपर दहेज उत्पीड़न के मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और...

जमुई डीएम के ऊपर दहेज उत्पीड़न के मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से जवाब तलब

21-Sep-2019 07:25 AM

PATNA : जमुई के डीएम धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। पटना हाईकोर्ट ने जमुई डीएम की पत्नी वत्सला सिंह की तरफ से दायर की गई याचिका पर सुनवाई के बाद इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से जवाब-तलब किया है। 

पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की एकल पीठ ने वत्सला सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव और राज्य सरकार के मुख्य सचिव को इस मामले पर जवाब देने को कहा है। दोनों अधिकारियों को कोर्ट में 1 महीने के अंदर विस्तृत जवाब देना होगा। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 6 हफ्ते के बाद रखी है।

आपको बता दें कि जमुई के डीएम धर्मेंद्र सिंह की पत्नी वत्सला सिंह लंबे अरसे से यह आरोप लगा रही हैं कि उनके पति की तरफ से दहेज के लिए वह प्रताड़ित हो रही हैं। वत्सला सिंह फिलहाल अपने पति के साथ नहीं रह रही हैं। इस हाई प्रोफाइल मामले में डीएम धर्मेंद्र सिंह ने चुप्पी साध रखी है। वत्सला सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके आईएस पति ने उन्हें घर से निकाल डाला है।