ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार : जमुई सर्किट हाउस में मिली विदेशी शराब की बोतलें, भागे-भागे पहुंचे...

बिहार : जमुई सर्किट हाउस में मिली विदेशी शराब की बोतलें, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी

14-Dec-2021 09:34 AM

JAMUI : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसे और कड़ाई से लागू करने के लिए पिछले महीने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की थी. जिसके बाद इसे और कड़ाई से लागू किया जा रहा है. पुलिस की कड़ाई के बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. वहीं बिहार के जमुई स्थित सर्किट हाउस जैसे वीआईपी इलाके के कैंपस में विदेशी शराब की बोतले. मिली है जिसके बाद शराबबंदी शराबबंदी कानून की सफलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.


बता दें शराबंदी के बावजूद जमुई जिले के सर्किट हाउस परिसर में सोमवार की देर रात विदेशी शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया. शराब की खाली बोतलें जिला अतिथि गृह मिलने की सूचना पर भागे भागे कई अधिकारी सर्किट हाउस पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं टाउन थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है और सर्किट हाउस परिसर में पड़ी शराब की खाली बोतलों को बोरे में भरकर अपने साथ लेकर चली गई. फिलहाल शराब की खाली बोतलों के मिलने के बाद प्रशासन की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है.


बताया जा रहा है कि जानकारी मिली कि शहर का वह सरकारी परिसर जहां सरकारी अतिथि आकर ठहरते हैं. वहां विदेशी शराब के दर्जनों खाली बोतल फेंके हुए हैं. दरअसल जमुई सर्किट हाउस के कैंपस के अंदर  हिस्से में जहां गार्ड के रहने के लिए दो कमरे बने हैं. उसके पीछे विदेशी शराब के दर्जनों खाली बोतल पड़े थे. जानकारी के अनुसार जिला अतिथि गृह परिसर में पड़े शराब के बोतल दो तरह के थे. एक सादे रंग की तो दूसरी हरे रंग की. जिसमें सादे रंग के बोतलों पर ARTIC VODKA लिखा हुआ था वहीं हरे रंग के बोतलों पर से रैपर हटाया हुआ था. सर्किट हाउस परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने की सूचना पर जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार और एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. नगर थानाध्यक्ष और उत्पाद विभाग के अधीक्षक भी अपनी टीम के साथ सर्किट हाउस पहुंचे. इस बारे में जमुई डीएम अवनीश कुमार ने बताया है कि सूचना के बाद अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.