मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
02-Jan-2021 03:01 PM
JAMSHEDPUR: सीवान के आरेजडी के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उनके भतीजे मो. इनाम अली को पुलिस ने मानगो से गिरफ्तार किया था. इनाम अली पर आरोप है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अब्दुल माजिद कुट्टी को अपने यहां पर पनाह दिया था. इनाम बारी नगर में रहता है
मलेशिया जाकर की थी मुलाकात
कुट्टी के फरारी के दौरान दुबई में था. 1999 में ही इनाम और कुट्टी पहली बार मिले थे. जिसके बाद वह लगातार संपर्क में रहा. मो इनाम 2009 में कुट्टी के बुलाने पर मलेशिया गया था. वहां पर वह दाउद के गुर्गा कुट्टी से मुलाकात की थी. इसके बाद वह लगातार उसके संपर्क में रहा. जब कुट्टी जमशेदपुर आया तो वह मो इनाम इसको पनाह दिया.
अपने पता पर बनाया था पासपोर्ट
मो इनाम पर यह भी आरोप है उसने दाउद के गुर्गे कुट्टी को अपने ही पता पर फर्जी तरीके से आधार और पासपोर्ट बनवाया. कुट्टी का जमशेदपुर का पता मानगो सहारा सिटी के डुप्लेक्स नंबर 197 दिया गया था. इसके अलावे सभी कागजात अपने पत्ते पर ही कुट्टी का बनाता रहा.
दाऊद का गुर्गा जमशेदपुर से हुआ था गिरफ्तार
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को गुजरात के एटीएस ने 26 दिसंबर को जमशेदपुर के मानगो से गिरफ्तार किया था. वह 24 साल से फरार चल रहा था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. वह केरल का रहने वाला है. वह 1996 से फरार चल रहा था. वह 24 साल पहले 106 पिस्टल, चार किलोग्राम आरडीएक्स मिलने के मामले में तलाश थी. लेकिन वह फरार चल रहा था.
बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी
एटीएस के अधिकारियों के अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी, इसको लेकर बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था. इस गिरफ्तारी को एटीएस की टीम बड़ी कामयाबी मान रही है.