BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
06-Sep-2020 01:46 PM
JAMSHEDPUR: पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए बोला तो घर में विवाद हो गया. पत्नी पति के साथ लड़ाई करने लगी. यही नहीं उसने गुस्से में पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे पति की मौत हो गई. यह घटना एमजीएम थाना के सुखलाड़ा गांव की है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयोग किया गया कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ में बताया कि इस कुल्हाड़ी से ही उसने पति पर तीन बार हमला किया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दोनों शराब के नशे में थे चूर
बताया कि दोनों ही शराब के नशे में धुत होकर घर आए. घर आने पर खाना बनाने की बात पर उनके बीच विवाद हुआ. जिसके बाद उपेन्द्र ने पत्नी बुधनी की पिटाई कर दी. उसके बाद वह बाहर चला गया. वह लौटा तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से पति पर हमला कर दिया. लहूलुहान होकर वह रात भर घर में ही पड़ा रहा. पत्नी उसके पास रात भर टांगी लेकर बैठी रही. जब बच्चा देखा तो वह भागकर छिप गया. सुबह जब शव के पास उसकी मां सो गई तो वह वहां से उठा और गांव में जाकर हत्या की जानकारी दी. जब ग्रामीणों ने देखा तो उपेंद्र की मौत हो चुकी थी.